Sonipat News: आठ वर्षों से जुआं माइनर के टेल तक नहीं पहुंचा पानी

संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। जुआं माइनर में वर्षों से टेल तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान क्षेत्र के किसानों ने वीरवार को एसडीएम अमित कुमार से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि करीब आठ वर्ष से माइनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे उनकी खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों ने कहा कि यदि टेल तक पानी नहीं पहुंचेगा तो खेती कैसे करेंगे। उनका परिवार क्या खाएगा। किसान राजकुमार सुधीर, रामफल, संजीत व धर्मसिंह ने बताया कि जुआं माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह सिल्ट जमा है तो झाड़ियां भी उगी हुई हैं।उनका कहना है कि पानी बीच रास्ते में ही रुक जाता है और टेल तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने एसडीएम से स्वयं मौके पर आकर माइनर की स्थिति देखने की अपील की। किसानों का आरोप था कि वे जब भी इस समस्या की शिकायत करते हैं तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से फोन आ जाता है कि शिकायत क्यों की सफाई करवा देंगे। इसके बाद केवल खानापूर्ति होती है। कुछ ही दूरी तक सफाई कर मामले को निपटा दिया जाता है। नतीजतन वर्षों बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंच सका है। किसानों ने मांग की कि जुआं माइनर की पूरी लंबाई में प्रभावी ढंग से सफाई कराई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचे।एसडीएम अमित कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। फोटो: सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम अमित कुमार के समक्ष माइनर में पानी नहीं पहुंचने की समस्या रखत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: आठ वर्षों से जुआं माइनर के टेल तक नहीं पहुंचा पानी #WaterHasNotReachedTheTailOfJuaanMinorForEightYears #SubahSamachar