Delhi: पश्चिम दिल्ली में कल 16 घंटे बाधित रहेगी जल आपूर्ति, इस वजह से 25 से अधिक इलाके रहेंगे प्रभावित
दिल्ली जल बोर्ड ने वेस्ट दिल्ली में पाइपलाइन जोड़ने के कार्य के कारण 29 जुलाई को 16 घंटे के लिए जल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। इस दौरान 25 से अधिक कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा या कम दबाव पर उपलब्ध होगा। जल बोर्ड के अनुसार नई बिछाई गई 1100 मिमी व्यास की वेस्ट दिल्ली मेन लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य 4 स्थानों पर किया जाएगा। यह कार्य खयाला बीपीएस के अंदर, खयाला बीपीएस के गेट पर और शिवाजी कॉलेज के पास रिंग रोड पर दो स्थानों पर होगा। इसके चलते 29 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से रात 02:00 बजे तक जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 25 से अधिक कालोनियों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी या कम प्रेशर से पानी आएगा। जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित राजा गार्डन, रमेश नगर, खयाला, रानी बाग, मोती नगर, शारदा पुरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ विलेज, तिलक नगर, वरुण निकेतन, राजौरी गार्डन, करमपुरा, सरस्वती गार्डन, हरि नगर व आसपास, मानसरोवर गार्डन, विष्णु गार्डन, सुभाष नगर, उत्तम नगर का कुछ भाग, मोहन गार्डन का कुछ भाग, गणेश नगर, कृष्णा पुरी, जे.जे. कॉलोनी खयाला, रवि नगर, चंद नगर तथा आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क सेंट्रल कंट्रोल रूम : 1916, 23527679, 23538495, 23634469 पंजाबी बाग : 25223658 शिवाजी एन्क्लेव : 25193140, 25174140 पश्चिम विहार : 25281197
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 05:21 IST
Delhi: पश्चिम दिल्ली में कल 16 घंटे बाधित रहेगी जल आपूर्ति, इस वजह से 25 से अधिक इलाके रहेंगे प्रभावित #CityStates #Delhi #DelhiNews #DelhiTodayNews #DelhiNewsToday #SubahSamachar
