Chamba News: चमेरा-तृतीय बांध से 19 से 21 जून तक छोड़ा जाएगा पानी
जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीनदी के किनारे न जाने की दी सलाहसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। चमेरा-तृतीय पावर स्टेशन के बांध स्थल खड़ामुख स्थित जलाशय से 19 जून को रात्रि 11:30 बजे से 21 जून सुबह 4 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान रावी नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो सकती है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि के दौरान नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें। साथ ही पशुपालकों को भी अपने पशुओं को नदी के किनारे न ले जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। एडीसी चंबा अमित मेहरा ने कहा है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी लोग आवश्यक सावधानी बरतें और नदी के समीप जाने से परहेज करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 16:33 IST
Chamba News: चमेरा-तृतीय बांध से 19 से 21 जून तक छोड़ा जाएगा पानी #WaterWillBeReleasedFromTheChamera-IIIDamFromJune19To21. #SubahSamachar
