Meerut News: जलभराव से नारकीय हुआ जीवन, नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। नगर के बैरून सराय मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सोमवार को हालात उस समय और बिगड़ गए जब दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इससे नाराज मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और शीघ्र समाधान की मांग की।स्थानीय निवासी आरिफ, वसीम, आबिद, कासिम, दिलशाद, गुलजार, कलाम, रियाजुद्दीन आदि ने बताया कि बैरून सराय मोहल्ले की तालाब वाली गली में करीब एक वर्ष से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क नीची होने और नाली ऊंची होने के कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप गली में रोजाना पानी भरा रहता है जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को दूषित पानी घरों में घुसने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:30 IST
Meerut News: जलभराव से नारकीय हुआ जीवन, नहीं हो रही सुनवाई #WaterloggingHasMadeLifeHellish #NoHearingIsTakingPlace #SubahSamachar
