हम जनता के बीच लगातार आ रहे हैं, वे लोग केवल चुनाव के समय आते हैं: धामी
अल्मोड़ा। दन्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम पिछले पांच वर्षों से लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं और वे आधे रास्ते से ही लौट जाते हैं। कोई पंतनगर से वापस चला जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड 30 बार आ चुके हैं, जो आजादी के बाद किसी भी प्रधानमंत्री की तुलना में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे एमपी, एमएलए और जनप्रतिनिधि भी भ्रमण करते रहते हैं। हम सबका एक ही लक्ष्य है उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने। उन्होंने बताया कि जागेश्वर क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मोटर मार्गों का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 23:11 IST
हम जनता के बीच लगातार आ रहे हैं, वे लोग केवल चुनाव के समय आते हैं: धामी #WeAreConstantlyComingAmongThePublic #TheyComeOnlyDuringElections:Dhami #SubahSamachar
