Ambala News: बस में सवारी बिठाने के विवाद में चले हथियार

अंबाला। छावनी बस अड्डे के बाहर रविवार शाम को सवारियां बिठाने के विवाद में झगड़ा हो गया। बिहार जाने वाली बसों में यात्रियों को बैठाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों में जमकर धारदार हथियार और डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े में जजपा नेता विवेक ललाना के भी चाकू लग गया। हंगामे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।अंबाला से बिहार के रूट पर चलने वाली निजी बसों में सवारियां बैठाने को लेकर पिछले कुछ समय से खींचतान चल रही थी। इस मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायतों का दौर जारी रहा। पहले पक्ष सर्वजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरा पक्ष उन्हें लंबे समय से बेवजह परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि वे लालकुर्ती चौकी में शिकायत देकर वापस लौट रहे थे, तभी घात लगाकर उन पर हमला किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से जजपा नेता विवेक ललाना ने बताया कि वे सरकार से विधिवत परमिट लेकर काम कर रहे हैं, जबकि दूसरा पक्ष बिना जरूरी दस्तावेजों के अवैध रूप से बसें चला रहा है। विवेक ने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे से बुलाकर हमला किया गया। झगड़े में घायल सभी 9 लोगों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इसमें एक पक्ष से सर्वजीत सिंह, कमलजीत सिंह, विशाल और कुनाल को चोट लगी है। जबकि दूसरे पक्ष से विवेक ललाणा, प्रताप सिंह, जशनदीप सिंह, हेमन, लखविंदर सिंह घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया।बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थल पर सरेआम हुए झगडे़ के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार रूट पर चलने वाली अवैध बसों और माफिया जैसे व्यवहार के कारण यहां अक्सर तनाव बना रहता है। इस पर प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है। पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल घायलों की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद अंबालाकैंटकेनागरिकअस्पतालमेंमौजूदपहलेपक्षकेचारघायल।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 03:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: बस में सवारी बिठाने के विवाद में चले हथियार #WeaponsWereUsedInABusSeatingDispute #SubahSamachar