हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी: मार्च माह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने के आसार, मौसम विभाग ने जताई संभावना

मौसम के मिजाज को देखते हुए मार्च में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 9 मार्च तक प्रदेश में दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक जा सकता है। औसत तापमान 25 डिग्री से अधिक तक रहता है तो गेहूं की पैदावार पर भी असर पडे़गा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सीएस डागर ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च रात्रि से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं- कहीं आंशिक बादलवाही और हल्की से मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। एचएयू में गेहूं विभाग के विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि फिलहाल रात का तापमान 16 से 17 और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। दोनों का औसत तापमान 24 से 24.5 डिग्री के बीच है। औसतन तापमान 25 डिग्री से अधिक होने पर गेहूं की फसल में नुकसान की आशंका रहती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी: मार्च माह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने के आसार, मौसम विभाग ने जताई संभावना #CityStates #Hisar #Haryana #WeatherNews #HeatInHaryana #SubahSamachar