मौसम ने ली करवट : कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश, आज से चार दिन मेहरबान रहेंगे बादल
सोनीपत। जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से अगले चार दिनों तक जिले में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी व तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।रविवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी हुई जबकि कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई जिससे सड़कों और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।बादलों की घनी परत के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।धान रोपाई को मिलेगी रफ्तारमानसून की सक्रियता ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई होनी है लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण अब तक आधे से भी कम क्षेत्र में रोपाई का काम पूरा हो पाया है। लगातार बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आएगी और किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही हरे चारे की फसलों को भी इसका लाभ मिलेगा।खरखौदा में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाजखरखौदा क्षेत्र में रविवार को हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। उमस से परेशान लोगों को राहत मिली और बाजारों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। बच्चों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही और रुक-रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।मौसम विशेषज्ञों डॉ. प्रेमदीप का कहना है कि जिले में मानसून अब सक्रिय हो चुका है और चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरते दोपहिया वाहन सवार। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 21:51 IST
मौसम ने ली करवट : कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश, आज से चार दिन मेहरबान रहेंगे बादल #WeatherTakesATurn:FromLightDrizzleToHeavyDownpours;CloudsSetToBeGenerousForTheNextFourDaysStartingToday. #SubahSamachar
