Hapur News: 19 जून से प्रारंभ होंगे वैवाहिक कार्यक्रम, बाजारों में लौटने लगी रौनक

हापुड़। अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) 15 जून को समाप्त होने के बाद 16 जून से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं। 19 जून से सहालग की शुरूआत होगी, जिसके बाद शहनाई की गूंज सुनाई देगी। ऐसे में सुस्त पड़े बाजारों में खरीदारों की रौनक लौटने लगी है। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि 17 मई से 15 जून अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास रहा।अधिकमास के दौरान विवाह सहित अधिकांश मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसी कारण पिछले एक महीने से शुभ कार्यों पर विराम लगा हुआ था। 16 जून से गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जून माह में 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 तिथि को विवाह के लिए शुभ हैं। जिनमें बड़ी संख्या में जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। शुभ कार्यों की शुरुआत से न केवल परिवारों में उत्साह है, बल्कि इससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।बाजारों में लौटने लगी रौनकशादी विवाह का सीजन शुरू होने से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। सराफा, कपड़ा, कैटरिंग, सजावट, बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी मांग की उम्मीद है। कारोबारियों का मानना है कि आगामी एक महीने में मांग में और तेजी आएगी। शुभ कार्यों की शुरुआत से न केवल परिवारों में उत्साह है, बल्कि इससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। सुस्त पड़े कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, उपहार, किराना, टेंट, सजावट, बैंड-बाजा, मिठाई और कैटरिंग व्यवसाय में तेजी देखने को मिल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 18:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Hapur News



Hapur News: 19 जून से प्रारंभ होंगे वैवाहिक कार्यक्रम, बाजारों में लौटने लगी रौनक #HapurNews #SubahSamachar