Chamoli News: मलबे के बीच फंसी बरात, अतिथि गृह में कटी रात
फोटोब्लॉक प्रमुख चंदोला ने करवाई रहनी की व्यवस्था, जेसीबी मंगाकर खुलवाया रास्ताशुक्रवार रात्रि बारिश के कारण बंद हो गई थी परखाल-चोपता सड़कसंवाद न्यूज एजेंसी नारायणबगड़। शुक्रवार रात को हुई बारिश के कारण परखाल-चोपता मार्ग बिजोरागाड़, परखाल समेत अन्य कई जगहों पर मलबा आ जाने के कारण बंद हो गया। भारी बारिश और सड़क बंद हो जाने से रूईसाण गांव से दुल्हन लेकर लौट रही रैंस गांव की बरात यहां फंस गई। ऐसे में बरात को रात में यहीं अतिथि गृह में रुकना पड़ा। मार्ग खुला तो शनिवार सुबह बरात गांव के लिए विदा हुई। बारिश के कारण ब्लॉक मुख्यालय से करीब 3 किमी आगे बिजोरागाड़ में मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गया था। शादी से लौट रही एक बरात भी यहां फंस गई थी। रैंस के प्रधान दिग्पालराम ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने बरातियों की मदद की। उन्होंने बरातियों को विकास भवन के अतिथि गृह एवं आसपास के होटलों में ठहराया जबकि कुछ बराती अपने रिश्तेदारों के यहां ठहर गए। शनिवार सुबह ब्लॉक प्रमुख चंदोला ने जेसीबी मंगाकर मार्ग को खुलवाया तो बरात नारायणबगड़ से सुबह नौ बजे रैंस गांव के लिए रवाना हुई। बताया कि इसके बाद जेसीबी परखाल, चल्यापानी, भंगोटा आदि स्थानों पर बंद सड़क को खोलते आगे बढ़ रही थी और पीछे-पीछे बरातियों के वाहन चलते रहे। ठीक एक बजे बरात सकुशल अपने गंतव्य रैंस गांव पहुंच गई थी।मार्ग बंद, गर्भवती जांच के लिए नहीं पहुंच सकी अस्पताल जिलासू। तहसील के अंतर्गत उत्तरौं सड़क पर अचानक बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्राम निवासी नंदा देवी को गर्भावस्था में जांच के लिए अस्पताल जाना था लेकिन मार्ग बंद होने के कारण वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकीं। ग्राम प्रधान सतेश्वरी देवी, सुनील, सौरभ आदि ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं लोनिवि पोखरी के अधिकारियों ने बताया कि जल्द जेसीबी भेजकर यातायात खोल दिया जाएगा। संवादनंदासैंण में बारिश से आलू समेत कई फसलें खराबनंदासैंण। पिंडवाली, खेतगदेरा, बिषोंणा और पुनगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण आलू सहित कई खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि अत्यधिक बारिश से फसलों की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इससे उत्पादन में कमी आने की आशंका बढ़ गई है। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से छोटे नालों और गदेरों में पानी का तेज बहाव देखा गया। विनोद सिंह, दलवीर सिंह, नरेन्द्र सिंह और रेवत नेगी ने फसल नुकसान पर चिंता जताई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 13:12 IST
Chamoli News: मलबे के बीच फंसी बरात, अतिथि गृह में कटी रात #WeddingPartyStrandedAmidstDebris;NightSpentInAGuesthouse. #SubahSamachar
