गाजे-बाजे संग जनकपुर पहुंची बारात: सिया-राम के जयकारे, रास्ते भर पुष्पवर्षा; रामनगर रामलीला का छठवां दिन

बरषि सुमन सुर सुंदरि गावहिं, मुदित देव दुंदुभीं बजावहिं अर्थात् अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली चारों भाइयों की बारात को देखकर देवसुंदरियों ने फूल बरसाते हुए गीत गाए और देवताओं ने आनंदित होकर नगाड़े बजाए। रामलीला के छठवें दिन बुधवार को धर्मनगरी जनकपुर और अयोध्या अलौकिक उत्सव में डूब गईं। श्रीराम और जानकी के विवाहोत्सव के पावन प्रसंग पर ऐसा प्रतीत हुआ, मानो साक्षात देवलोक ही धरती पर उतर आया हो। संपूर्ण लीला परिसर उल्लास, भक्ति और आस्था के सागर में हिलोरे लेता दिखा। तीन किमी में मंचित लीला का शुभारंभ राजा जनक के दूतों के अयोध्या आगमन से हुआ। जनक जी का पत्र पाकर महाराज दशरथ का हृदय आनंद से भर उठा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 30, 2026, 23:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गाजे-बाजे संग जनकपुर पहुंची बारात: सिया-राम के जयकारे, रास्ते भर पुष्पवर्षा; रामनगर रामलीला का छठवां दिन #CityStates #Varanasi #Ramnagar #Ramlila #RamBarat #Janakpur #SubahSamachar