Ayodhya News: बीच रास्ते से लौटे बराती, दुल्हे के साथ रिश्तेदारों ने पूरी कराईं रस्में
सोहावल। तहसील क्षेत्र में एक शादी समारोह में बरातियों की बस मार्ग पर फंस गई। बस नहीं मुड़ पाने के कारण 50-60 बराती भूखे पेट लौट गए। यह घटना बुधवार रात को हुई।बिसौली बड़ागांव निवासी वेद प्रकाश गोस्वामी की बेटी का विवाह समारोह था। बरात रमगड़ा बक्शी तालाब लखनऊ से डीलक्स बस से आई थी। बरातियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना था। बड़ागांव-विसौली संपर्क मार्ग पर निर्माण के कारण बस मुड़ नहीं सकी। चालक ने लगभग एक घंटे तक वाहन मोड़ने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुआ। कार्यक्रम स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बस फंस गई थी। बरातियों और घरातियों ने चालक से दूसरा रास्ता लेने का अनुरोध किया। चालक ने मना कर दिया, जिससे बस में सवार यात्री गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।निर्माण कार्य पर आरोपबस फंसने से मेहमानों के लिए तैयार नाश्ता और भोजन व्यर्थ हो गया। दूल्हे के पिता और अन्य रिश्तेदारों को कारों से पहुंचकर शादी की रस्में पूरी करानी पड़ीं। बेटी के पिता ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संपर्क मार्ग पर लोग मनमानी निर्माण करा लेते हैं। वेद प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि निर्माण कार्य की अनदेखी का खामियाजा उनके परिवार को भुगतना पड़ा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:09 IST
Ayodhya News: बीच रास्ते से लौटे बराती, दुल्हे के साथ रिश्तेदारों ने पूरी कराईं रस्में #WeddingProcessionTurnsBackMidway;RelativesCompleteRitualsAlongsideTheGroom #SubahSamachar
