Chamoli News: शादियों के सीजन से बढ़ा कारोबार, व्यापारियों में खुशी
कर्णप्रयाग। शादियों के सीजन के कारण बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। लंबे समय की बाद बाजारों में फल, सब्जी, राशन आदि की दुकानों में अच्छी खरीदारी हो रही है जिससे व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं। बैसाखी के पर्व से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस माह शादियों के कई लगन हैं जिससे बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। व्यापारी गगन अरोड़ा ने बताया कि शादियों के सीजन में पार्लर, सौंदर्य, माला, कॉस्मेटिक आदि का काम बढ़ गया है। स्टाफ में भी बढ़ोतरी की गई है। फोटोग्राफर अनूप सिंह कठैत ने बताया कि सभी लगन के दिन की बुकिंग फुल है। फल और सब्जी विक्रेता जावेद ने बताया कि शादियों के लिए फल और सब्जी के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। कपड़ा विक्रेता अमित मैखुरी ने बताया कि बाजार लंबे समय से मंदी से जूझ रहा था। कुछ दिनों से बाजारों में रौनक है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 12:08 IST
Chamoli News: शादियों के सीजन से बढ़ा कारोबार, व्यापारियों में खुशी #WeddingSeasonBoostsBusiness #BringsJoyToTraders #SubahSamachar
