Kangra News: वीकेंड ने दी राहत, धर्मशाला में होटल ऑक्यूपेंसी 70% तक पहुंची

वैसाखी और पर्यटन सीजन की शुरुआत से कारोबार में और तेजी की उम्मीदसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में होटल कारोबार के लिए यह सप्ताह राहत भरा साबित हुआ है। वीकेंड के चलते निजी होटलों में 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिससे होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।होटल कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने वीकेंड पर धर्मशाला का रुख किया। इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को मजबूती मिली है।आने वाले दिनों में बैसाखी के पर्व के चलते भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अगले तीन-चार दिनों तक छुट्टियों का सिलसिला जारी रहने से होटल कारोबार में और तेजी आ सकती है।इसके अलावा, 15 अप्रैल से आधिकारिक तौर पर पर्यटन सीजन की शुरुआत भी होने जा रही है। ऐसे में कारोबारियों को उम्मीद है कि अब ऑक्यूपेंसी में लगातार बढ़ोतरी होगी।स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि वीकेंड पर होटल बुकिंग 60-70 फीसदी तक पहुंची है और आगामी छुट्टियों के चलते यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: वीकेंड ने दी राहत, धर्मशाला में होटल ऑक्यूपेंसी 70% तक पहुंची #WeekendBringsRelief #DharamshalaHotelOccupancyReaches70% #SubahSamachar