West Asia Crisis LIVE: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में की एयरस्ट्राइक; ईरानी हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के लिए सरकार एक विशेष बजट बनाएगी। उन्होंने वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच के साथ देश को वीडियो संदेश जारी कर यह घोषणा की। नेतन्याहू ने बताया कि इस युद्ध को जारी रखने और सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए अरबों शेकेल का अलग बजट तय किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के बावजूद इस्राइल की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। सरकार का मानना है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए रक्षा खर्च बढ़ाना जरूरी है। इस बजट का इस्तेमाल सैन्य अभियानों, सुरक्षा इंतजामों और युद्ध से जुड़े अन्य खर्चों के लिए किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 01:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Crisis LIVE: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में की एयरस्ट्राइक; ईरानी हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल #World #International #WestAsiaCrisis #Iran #Israel #StraitOfHormuz #BenjaminNetanyahu #UsIranTension #MiddleEastConflict #GlobalSecurity #SubahSamachar