West Asia LIVE: अमेरिका ने कुवैत दूतावास किया बंद; कतर ने एयरबेस पर ड्रोन हमले को किया नाकाम

पश्चिम एशिया में युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी। इसके साथ ही अमेरिका और इस्राइल भी ईरान के अंदर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं। इन हमलों में ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्च साइटों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में लगभग 1,230 लोगों की मौत, लेबनान में 100 से ज्यादा और इस्राइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। ईरान ने यह भी आरोप लगाया है कि अमेरिकी नौसेना ने हिंद महासागर में उसकी युद्धपोत आईरिस डेना को डुबो दिया, जिसमें कम से कम 87 नौसैनिक मारे गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 02:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia LIVE: अमेरिका ने कुवैत दूतावास किया बंद; कतर ने एयरबेस पर ड्रोन हमले को किया नाकाम #World #International #National #WestAsiaCrisis #UsIranIsraelWarDay7 #UsIranIsraelWar #Us #UsArmy #Irgc #UsIranWar #SubahSamachar