West Asia LIVE: ट्रंप ने समर्थकों को दिया भरोसा, कहा- जल्द सुलझ जाएगा ईरान विवाद; कुवैत में ड्रोन हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर अहम बयान दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। ट्रंप फिलहाल होर्मुज जलमार्ग की घेराबंदी और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए एक समझौते की कोशिश में जुटे हैं। समर्थकों के साथ फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने अपनी रणनीति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके पीछे एक बहुत बड़ा और जरूरी कारण है। हम ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते। ट्रंप ने आगे कहा कि ज्यादातर लोग इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि अमेरिका का कदम सही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं चलेगी और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 06:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia LIVE: ट्रंप ने समर्थकों को दिया भरोसा, कहा- जल्द सुलझ जाएगा ईरान विवाद; कुवैत में ड्रोन हमला #World #International #National #IranIsraelWar #WestAsiaConflict #UsIranWar #Ceasefire #UsIranCeasefire #Iran #Usa #SubahSamachar