West Asia Crisis LIVE: ईरान में डेढ़ महीने से इंटरनेट सेवाएं ठप; होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर IRGC सख्त

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (स्थानीय समय) को दक्षिणी लेबनान का दौरा किया और कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस्राइल के दुश्मन अब 'अपने अस्तित्व की लड़ाई' लड़ रहे हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे में उनके साथ रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज, इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयल जमीर और उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर जनरल राफी मिलो मौजूद थे। दौरे के बाद नेतन्याहू ने आईडीएफ के एक पोस्ट का भी निरीक्षण किया, जहां गैलिली डिवीजन कमांडर ब्रिगेडियर जनरल युवाल गेज ने उन्हें सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी। नेतन्याहू ने कहा, युद्ध जारी है। हमारे दुश्मन अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वहां मौजूद हैं और सैनिकों में लड़ने का शानदार जोश है। उन्होंने कहा कि लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र के अंदर भी लड़ाई जारी है, जहां वे कुछ समय पहले गए थे। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस्राइल ने सुरक्षा क्षेत्र बनाकर लेबनान से संभावित घुसपैठ को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इससे टैंक और रॉकेट के हमलों का खतरा कम हुआ है। लेकिन अभी काम बाकी है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने पश्चिम एशिया की स्थिति बदल दी है।उन्होंने कहा कि ईरान और 'दुश्मन गठबंधन' अब सिर्फ अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इज़राइली सेना और आरक्षित सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह इस्राइल के लिए बड़ी उपलब्धि है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Crisis LIVE: ईरान में डेढ़ महीने से इंटरनेट सेवाएं ठप; होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर IRGC सख्त #World #International #WestAsiaCrisis #UsIranTalks #UsIranCrisis #IranIsraelWar #SubahSamachar