West Asia Tension LIVE: क्या आज रात हमले करेगी अमेरिकी सेना? US के नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ने का फरमान

पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि आज अमेरिका तेहरान में हवाई हमले करेगा। इस आशंका का आधार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। उन्होंने कहा है कि ईरान को अब तक की सबसे भीषण सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसी बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में रहने वाले नागरिकों से सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट होने को कहा है। माना जा रहा है कि ये अमेरिकी सेना (Centcom) की एयर स्ट्राइक से पहले जारी की गई एडवाइजरी है। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के रूख को देखते हुए पश्चिम एशिया मेंअब टकराव और बढ़ने का खतरा है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ने को कहा अमेरिकी दूतावासों ने शनिवार को अपने नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ देने अथवा इसके लिए तैयार रहने की सलाह दी है। दूतावासों ने ईरान के साथ जारी तनाव व जटिल हालात को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, फिलहाल पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों को सावधानी और ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्हें फ्लाइट रद्द होने, समय-समय पर एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में संभावित रुकावटों के लिए तैयार रहना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia Tension LIVE: क्या आज रात हमले करेगी अमेरिकी सेना? US के नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ने का फरमान #World #International #SubahSamachar