ODI WC: वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया विश्व कप क्वालिफायर का खतरा, लगातार तीसरी बार टूटा सीधा क्वालिफिकेशन का सपना
वेस्टइंडीज एक बार फिर वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूक गया है। दो बार की विश्व चैंपियन टीम अब 2027 वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर के रास्ते पर जाने की कगार पर है। लगातार तीसरे विश्व कप चक्र में वेस्टइंडीज को सीधे क्वालिफिकेशन की दौड़ से बाहर होना पड़ा है, जो 50 ओवर के क्रिकेट में टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन को दर्शाता है। वेस्टइंडीज की मुश्किलें अफगानिस्तान की आयरलैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत के बाद और बढ़ गईं। अफगानिस्तान की इस जीत ने सीधे क्वालिफिकेशन की दौड़ में उसकी स्थिति मजबूत कर दी और वेस्टइंडीज के लिए शीर्ष आठ में पहुंचने का बचा हुआ एक रास्ता भी लगभग बंद हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 20:18 IST
ODI WC: वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया विश्व कप क्वालिफायर का खतरा, लगातार तीसरी बार टूटा सीधा क्वालिफिकेशन का सपना #CricketNews #National #WestIndies #WestIndiesCricket #2027OdiWorldCup #OdiWorldCup2027 #WorldCupQualification #IccWorldCupQualifiers #Afghanistan #Ireland #AfghanistanVsIreland #RashidKhan #SubahSamachar
