West UP Weather: मानसून का इंतजार बढ़ा, उमस ने किया बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत, बारिश पर टिकी निगाहें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगती है, जबकि दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी और उमस का दोहरा प्रकोप लोगों का जीना मुश्किल कर रहा है। ऐसे में अब लोगों की निगाहें आसमान और मौसम विभाग की भविष्यवाणियों पर टिकी हुई हैं। 39 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है तापमान वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हवा में नमी बढ़ने से लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है। सुबह और शाम के समय भी राहत नहीं मिल रही है।दिनभर धूप और उमस के कारण बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West UP Weather: मानसून का इंतजार बढ़ा, उमस ने किया बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत, बारिश पर टिकी निगाहें #CityStates #Meerut #वेस्टयूपीमौसम #मानसूनअपडेट #उमसभरीगर्मी #बारिशकाइंतजार #पश्चिमीउत्तरप्रदेश #मौसमसमाचार #तापमान40डिग्री #गर्मीकाकहर #SubahSamachar