IMD Rajasthan: राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, पश्चिमी जिलों में हीटवेव का कहर जारी
IMD Rajasthan:राजस्थान में एक ओर पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 6 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 3 जिलों के लिए हीटवेव का ऑरेंज और 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। रविवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 46.3, फलोदी में 46, जोधपुर में 44.6 और बीकानेर में 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में दिनभर लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल रहा। भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 11 मई से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह भी पढें-Jaipur News:आधी रात अफसरों के साथ सड़कों पर उतरे 2500 सफाईकर्मी, सुबह तक चमक उठीं शहर की गलियां हालांकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग में अगले तीन दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ और लोगों को लू से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को जयपुर में भी दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। अजमेर, अलवर और आसपास के जिलों में भी अगले दो दिनों तक तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि सीकर में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 06:50 IST
IMD Rajasthan: राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, पश्चिमी जिलों में हीटवेव का कहर जारी #CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeather #WesternDisturbance #HeatwaveAlertRajasthan #RajasthanRainAlert #DustStorm #SubahSamachar
