जिस राजनीति में रोजगार की बात ही न हो, वह सोच कैसी : पराशर
रक्कड़ (कांगड़ा)। वह राजनीतिक सोच ही कैसी है, जिसमें युवाओं के रोजगार की बात न हो। यह बात कैप्टन संजय पराशर ने शुक्रवार को जसवां-परागपुर क्षेत्र के कस्बा कोटला के दुर्रगईं गांव में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बेरोजगारी को आज के समाज का सबसे बड़ा दंश बताया।कैप्टन पराशर ने कहा कि मेले में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में रोजगार की कितनी तीव्र आवश्यकता है। शुक्रवार को कुल 506 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। पराशर ने कहा कि यह संख्या मात्र एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि उन 506 परिवारों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करती है जो अपने बेटे-बेटियों को आत्मनिर्भर देखना चाहते हैं। उन्होंने मंच से भरोसा दिलाया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 101 युवाओं को मर्चेंट नेवी में पक्की नौकरी प्रदान की जाएगी। इस रोजगार मेले में मर्चेंट नेवी के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान टीएस रहमान (मुंबई) के प्राचार्य कैप्टन डॉ. आशुतोष अपांडकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को मर्चेंट नेवी की कार्यप्रणाली, भविष्य की संभावनाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 20:38 IST
जिस राजनीति में रोजगार की बात ही न हो, वह सोच कैसी : पराशर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
