Panipat News: गेहूं के फाने और झाड़ियों में लगी आग
पानीपत। जिले में बुधवार को भी आग लगने की पांच से अधिक घटनाएं हुई। गेहूं के फाने, सड़क किनारे झाडिय़ों में आग लगी। दमकल विभाग की टीम ने सभी स्थानों पर मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बुधवार को समालखा क्षेत्र के दीवाना गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें करीब पांच एकड़ के फाने जलकर खाक हो गए। इसके अलावा नारायणा गांव में भी गेहूं के फोनों में आग लगी। वहीं, बापौली क्षेत्र में फैक्टरी के सामने झाड़ियों में आग लगी। समय रहते टीम ने आग पर काबू पाया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 06:02 IST
Read More:
Wheat fields and bushes caught fire
Panipat News: गेहूं के फाने और झाड़ियों में लगी आग #WheatFieldsAndBushesCaughtFire #SubahSamachar
