Kaithal News: ढांड में नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद, किसानों में रोष

ढांड। कस्बे में 12 दिन बाद भी ढांड में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। जिससे सोलूमाजरा अदानी साइलो के बाहर सड़क पर दोनों और 2-2 किलोमीटर की लाइन लग चुकी है। किसानों का कहना है कि पहले बेमौसम बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया और अब सरकार की गलत नीतियों ने उन्हें बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द खरीद शुरू नहीं हुई, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।ऋषि पाल मोहना, सुभाष चन्द्र बंदराना, ईशम सिंह मोहना ने बताया कि विधायक सतपाल जांबा रविवार को सुबह खरीद शुरू करवाने के नाम पर सोलूमाजरा अदानी साइलो पहुंचे फूल मालाएं डलवाई और औपचारिकता पूरी कर चलते बने। किसानों में इस बात को लेकर ज्यादा रोष है कि जब गेहूं खरीदनी ही नहीं थी तो इस बात का प्रचार करके किसानों को क्यों बुलाया गया। हालांकि औपचारिकता के नाम पर अदानी साइलो के गेट खोल दिए गए हैं और किसानों को गेट पास व टोकन भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन एफसीआई द्वारा लस्टर लॉस का हवाला देकर खरीद शुरू करने से स्पष्ट मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार गेहूं पकाई के वक्त बार-बार बरसात होने से गेहूं में करीब 40 प्रतिशत तक लस्टर लॉस का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके चलते अंतिम रिपोर्ट आने तक खरीद लटक गई है। अब किसानों को सरकार के अगले आदेशों तक दिन-रात सड़कों पर बिताने को मजबूर होंगे। लेकिन प्रशासन और एजेंसियों की सुस्ती ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सोलूमाजरा अदानी साइलो के प्रबंधक अमनदीप सिंह का कहना है कि आज साइलो में पहुंची गेहूं का सैंपल लेने पर लैब में जांच करने पर लस्टर लॉस लगभग 40 प्रतिशत तक पाया गया। जोकि एफसीआई के खरीद मानकों के अनुरूप नहीं है। जैसे ही लस्टर लॉस गेहूं की खरीद करने का आदेश आएगा उसके बाद ही खरीद संभव हो पाएगी। 12 ढांड 01 सोलूमाजरा अदानी साइलो के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: ढांड में नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद, किसानों में रोष #WheatProcurementHasNotStartedInDhand #AngerAmongFarmers #SubahSamachar