Delhi NCR News: स्पाइनल कॉर्ड इंजरी मरीजों को बांटी व्हीलचेयर

नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शारीरिक आयुर्विज्ञान एवं पुनर्वास विभाग ने स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के मरीजों के लिए व्हीलचेयर वितरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन सक्षम अभियान (एनजीओ) के सहयोग से हुआ, जिसमें अस्पताल निदेशक डॉ. अखिलेश्वरी प्रसाद ने मरीजों का हौसला बढ़ाया और नियमित पीयर काउंसलिंग पर जोर दिया। मरीजों व परिजनों के लिए पीयर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से जूझ रहे लोगों ने अनुभव साझा किए। व्हीलचेयर के सही उपयोग, संचालन व सुरक्षा की भी जानकारी दी गई। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 14:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: स्पाइनल कॉर्ड इंजरी मरीजों को बांटी व्हीलचेयर #WheelchairsDistributedToPatientsWithSpinalCordInjuries #SubahSamachar