दंतेवाड़ा: बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, झाड़-फूंक करने से रोकने पर उठाया कदम, आरोपी बेटा गिरफ्तार

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के धनिकरका गाँव में एक बेटे ने अपने माँ की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसकी माँ ने उसे झाड़ फूंक करने से मना कर रही थी। घटना के 24 घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए कुआकोंडा थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रार्थी कौवा मरकाम ग्राम धनिकरका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 अप्रैल की रात्रि में अपने पत्नी आयते मरकाम एवं भाभी के साथ घर के सामने आंगन में आम छील रहा था। तभी बेटा बुधराम अपनी बुआ का बडडे (झाड़ फूंक) करने के लिए बैठा और अपने पिता को देवगुड़ी से रेत लाने भेज दिया। बुधराम मरकाम की मां आयते ने उसे झाड़ फूंक करने से मना किया। साथ ही ऐसे काम करने के बाहर जाने से भी मना किया। इसी बात से नाराज बेटा बुधराम मरकाम गुस्से में आकर अपनी मां आयते मरकाम 53 वर्ष के साथ मारपीट करने के साथ ही उसे जमीन में पटककर हंसिए से उसके सीने में घोंपकर हत्या कर वहां से फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट के दर्ज होते ही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी बुधराम मरकाम 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय दन्तेवाड़ा में पेश कर जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दंतेवाड़ा: बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, झाड़-फूंक करने से रोकने पर उठाया कदम, आरोपी बेटा गिरफ्तार #CityStates #Crime #Jagdalpur #SubahSamachar