Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के दूसरा सत्र में PM ने छात्रों को दिए गुरुमंत्र, कहा- सीखना एक सफर

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा सत्र आज 10 बजे आयोजित किया जा रहा है। यह वार्षिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आधिकारिक YouTube चैनल और दूरदर्शन पर लाइव देखा जा सकता है और इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है, ताकि हर छात्र आसानी से इसमें शामिल हो सके। परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा सत्र 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत के सबसे बड़े शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों में से एक बन गया है। इसका मकसद छात्रों के परीक्षा के तनाव को कम करना है। इसमें अभिभावक और शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं। अधिकारियों ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा कोई प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह एक मुक्त मंच है, जहां सीखने, दबाव और मानसिक मजबूती के बारे में खुलकर बातचीत की जा सकती है। अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। 'परीक्षा पे चर्चा' का उद्देश्य भी यही है कि कैसे वे अपनी प्रतिभा और कौशल का सार्थक इस्तेमाल कर सकते हैं। विद्या वितर्को विज्ञानं स्मृतिस्तत्परता क्रिया। यस्यैते षड्गुणास्तस्य… pic.twitter.com/7QajrvogC5 — Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के दूसरा सत्र में PM ने छात्रों को दिए गुरुमंत्र, कहा- सीखना एक सफर #Education #National #ParikshaPeCharcha2026 #SubahSamachar