Explainer: दुनिया के पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत कहां, सुधार के लिए सरकार कर रही कौन से प्रयास?

भारत एक ओर दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, जल संकट और जैव विविधता जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों का भी सामना कर रहा है। हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में भारत 176वें स्थान पर है। ईपीआई किन आधारों पर देशों की रैंकिंग तय करता है भारत की स्थिति क्या है रिपोर्ट में किन चुनौतियों का जिक्र किया गया है 2024 की रिपोर्ट में भारत की स्थिति क्या रही सरकार किन उपलब्धियों का दावा कर रही है आइये जानते हैं क्या है पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) ईपीआई दुनिया के देशों के पर्यावरणीय प्रदर्शन को मापने वाला एक वैश्विक सूचकांक है। इसे येल यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किया जाता है। इसका उद्देश्य यह आकलन करना है कि कोई देश पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में कितना सफल है। 2026 की रिपोर्ट में 177 देशों का मूल्यांकन किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: दुनिया के पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत कहां, सुधार के लिए सरकार कर रही कौन से प्रयास? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #EnvironmentalPerformanceIndex2026 #Epi2026 #IndiaEpiRanking #IndiaEnvironment #EnvironmentalPerformanceIndexIndia #ClimateChange #AirPollution #SubahSamachar