कौन हैं अनुराग शर्मा? पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी आते थे इनके घर, सुधीर के भी रहे हैं करीबी; जानें विस्तार से

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है।पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में सभी को चौंका दिया है, क्योंकि अनुराग शर्मा का नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं था और संभावित उम्मीदवारों की सूची में उन्हें प्रमुख दावेदार नहीं माना जा रहा था। Congress releases a list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections. Abhishek Manu Singhvi and Vem Narender Reddy from Telangana. Phulo Devi Netam from Chhattisgarh. Karamvir Singh Boudh from Haryana. Anurag Sharma from Himachal Pradesh. M. Christopher Tilak from Tamil… pic.twitter.com/o2JwrC5Ax2 — ANI (@ANI) March 5, 2026 कौन हैं अनुराग शर्मा अनुराग शर्मा युवा हैं और पेशे से व्यवसायी हैं।अनुराग शर्मा 2 माह पहले ही कांगड़ा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने हैं। बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। पिता प्यारे लाल शर्मा ग्राम पंचायत बीड़ से छह बार पंचायत प्रधान और एक बार पंचायत समिति अध्यक्ष रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब भी बैजनाथ आते थे तो प्यारे लाल शर्मा के घर पर हमेशा जाते थे। सुधीर शर्मा के पिता एवं पूर्व मंत्री संतराम शर्मा के साथ भी अनुराग शर्मा का पारिवारिक रिश्ता रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 10:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कौन हैं अनुराग शर्मा? पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी आते थे इनके घर, सुधीर के भी रहे हैं करीबी; जानें विस्तार से #CityStates #Kangra #Shimla #HimachalPradesh #AnuragSharma #HimachalPradeshRajyaSabha #CongressCandidate #KangraDistrictCongress #BirBillingParagliding #SukhvinderSinghSukhu #SubahSamachar