कौन हैं सुचिका तरियाल?: एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक किया पक्का; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहले पदक का इंतजार खत्म हो गया है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में सुचिका तारियाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हरा दिया।अल्तानचिमेग बैगलमा 2025 की IMMAF विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। इस जीत के साथ सुचिका सेमीफाइनल में पहुंच गईं और एशियन गेम्स में एमएमए में भारत का पहला पदक भी पक्का कर दिया। 36 साल की सुचिका का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। एमएमए इस बार एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किया गया है। सुचिका की नजर अब सेमीफाइनल से आगे बढ़कर फाइनल में पहुंचने और स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।जूडो और जू-जित्सु में सफलता के बाद सुचिका ने एमएमए का रुख किया था। वह 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में कुराश में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 09:18 IST
कौन हैं सुचिका तरियाल?: एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक किया पक्का; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रचा इतिहास #Sports #International #SuchikaTariyal #AsianGames2026 #Mma #MixedMartialArts #IndiaMedal #Judo #Kurash #Ju-jitsu #SubahSamachar
