मोहन यादव ने जीतू पटवारी को क्यों कहा 'दो कौड़ी का अध्यक्ष'?
मोहन यादव ने जीतू पटवारी को क्यों कहा 'दो कौड़ी का अध्यक्ष' जिला शाजापुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। सीएम का यहां दिया बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, इस विवाद की शुरुआत सतना में कांग्रेस के 'युवा संवाद' कार्यक्रम से हुई थी, जहां जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'मोहन लाल अभिनंदन यादव' कहकर संबोधित किया था। इसके बाद शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार करते हुए जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला। आखिर क्या कहा सीएम मोहन यादव ने देखिए पूरा वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:37 IST
मोहन यादव ने जीतू पटवारी को क्यों कहा 'दो कौड़ी का अध्यक्ष'? #IndiaNews #National #MohanYadavVsJituPatwari #CmMohanYadavSpeech #JituPatwariNews #MpNewsToday #MohanYadavTaporiLalSpeech #JituPatwariAbhinandanYadav #MpPoliticsTrending #BjpVsCongressMp #MohanYadavShujalpurSpeech #JituPatwariPressConference #SubahSamachar
