कोहली से दोस्ती या कुछ और?: RCB को लगातार दो ट्रॉफी जिताने वाले रजत पाटीदार को फिर जगह नहीं; अगरकर ने क्या कहा
भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को घोषित टी20 दल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया, तिलक वर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली,लेकिन इन तमाम फैसलों के बीच जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वह था रजत पाटीदार। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। उनके चयन न होने से क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें क्यों नजरअंदाज किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 12:22 IST
कोहली से दोस्ती या कुछ और?: RCB को लगातार दो ट्रॉफी जिताने वाले रजत पाटीदार को फिर जगह नहीं; अगरकर ने क्या कहा #CricketNews #Cricket #International #RajatPatidar #AjitAgarkar #IndiaT20Squad #Rcb #Ipl2026 #ShreyasIyer #TeamIndia #SubahSamachar
