Meerut News: तहसील में पत्नी ने पति को पीटा

मवाना। तहसील में एक महिला ने अपने पति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पति ने थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दंपती में विवाद चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि चार साल से पति ने उसे छोड़ रखा है। इस कारण मजबूरी में मायके में रह रही है। वहीं पति उसके चाल चलन पर उंगली उठा रहा था। रविवार को परीक्षितगढ़ पुलिस ने पति का चालान किया था। जिसे एसडीएम के यहां पेश किया गया। पति को जमानत मिलते ही पत्नी का धैर्य जवाब दे गया। पत्नी ने पति को तहसील में ही पीटना शुरु कर दिया। जिसे देख काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: तहसील में पत्नी ने पति को पीटा #WifeBeatUpHusbandAtTheTehsilOffice. #SubahSamachar