'क्या खाक बीजेपी नेता हो...': कहकर पत्नी ने घर से निकाला, बिजली उपकेंद्र पहुंचा झल्लाया पति; जड़ दिया ताला
UP News:चंदौली जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी बीच भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और व्यापार मंडल के जिला मंत्री महेंद्र सेठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह किसी जनप्रतिनिधि से फोन पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पत्नी ताना दे रही है कि “खाक भाजपा नेता हो, जब बिजली ही नहीं दिला पा रहे।” उन्होंने यह भी कहा कि इसी नाराजगी में वह बिजली उपकेंद्र पहुंचकर ताला बंद कर चुके हैं। दरअसल, जिले के बबुरी क्षेत्र में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रातभर बिजली गायब रहने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी के विरोध में 21 मई की रात करीब 120 की संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग बबुरी विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और वहां ताला बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 12:33 IST
'क्या खाक बीजेपी नेता हो...': कहकर पत्नी ने घर से निकाला, बिजली उपकेंद्र पहुंचा झल्लाया पति; जड़ दिया ताला #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
