इंजेक्शन दिया, गर्म तार लगाया: फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, बेटे ने मां के खोले ऐसे राज; पुलिस भी रह गई सन्न
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पवसरा में शनिवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में बेटे ने चौंकाने वाले राज खोले हैं। बेटे ने मां पर कुछ लोगों को घर बुलाकर पहले पिता को इंजेक्शन लगाने और फिर गर्म तार से प्रताड़ित करके लटकाने का आरोप लगाया है। http:// गांव पवसारा निवासी राहुल पुत्र विजेंद्र सिंह का शव शनिवार को घर पर फंदे पर लटका मिला था। वह मेधा मिल की कैंटीन में कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन का आरोप है कि राहुल का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:07 IST
इंजेक्शन दिया, गर्म तार लगाया: फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, बेटे ने मां के खोले ऐसे राज; पुलिस भी रह गई सन्न #CityStates #Kasganj #KasganjMurderCase #UpPolice #SubahSamachar
