Noida News: सही तकनीक, सतर्क नजर और आत्मविश्वास से करेंगे हर पहलू का सामना

उच्च प्राथमिक स्कूल कासना की छात्राओं को मिले आत्मरक्षा के टिप्समाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। सही तकनीक, सतर्क नजर और मजबूत आत्मविश्वास से खुद की रक्षा की जा सकती है। लड़कियां यदि मानसिक रूप से मजबूत हैं तो हमलावर की हिम्मत नहीं बढ़ेगी। ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उच्च प्राथमिक स्कूल कासना में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में प्रशिक्षक भारती श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति का डटकर मुकाबला करना होगा। पैनिक होंगे तो दिमाग में कुछ नहीं आएगा। यह आप पर निर्भर है कि किसी परिस्थिति का सामना कैसे किया जा सकता है। जब कोई हमला करे तो डरें नहीं। उन्होंने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकी सिखाईं। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में आत्मविश्वास से वार करना चाहिए, जिससे सामने वाला असंतुलित हो जाए। खासतौर पर घुटनों पर सटीक प्रहार कर खुद को सुरक्षित निकालने की तकनीक पर जोर दिया गया। आत्मविश्वास बनाए रखें और उसके शरीर के कमजोर हिस्से पर किक या पंच जड़ें। इससे आप खुद को हमलावर की गिरफ्त से बचा सकती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सीखे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी अनहोनी की आशंका में सबसे पहले सतर्क हो। उसके बाद अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। राह चलते कोई छेड़खानी करना है तो आप आत्मरक्षा के तौर तरीकों से अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सही तकनीक, सतर्क नजर और आत्मविश्वास से करेंगे हर पहलू का सामना #WithTheRightTechnique #ACarefulEyeAndConfidence #YouWillTackleEveryAspect. #SubahSamachar