Delhi NCR News: दिखेगी सोने की लंका की चमक, दहन में तकनीक का तड़का
लालकिला से द्वारका तक भव्य तैयारियां, 221 फुट के रावण से लेकर सोने की लंका तकअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। इस बार दशहरे पर राजधानी में रावण के विशाल पुतलों के साथ लंका दहन का भव्य और तकनीकी रूप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रमुख रामलीला समितियां रावण के पुतलों को आकर्षक बनाने के साथ लंका के दृश्य को भी भव्य रूप देने में जुटी हैं। दहन के दौरान तकनीक और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।लालकिला मैदान की तीनों प्रमुख रामलीला कमेटियां लव कुश रामलीला कमेटी, श्री धार्मिक लीला कमेटी और नवश्री धार्मिक लीला कमेटी लंका दहन को खास बनाने की तैयारी कर रही हैं। लंका को महल, ऊंचे द्वार, बुर्ज और सुनहरी सजावट के साथ तैयार किया जाएगा। रात में रोशनी और एलईडी इफेक्ट के जरिए इसे सोने की लंका जैसा स्वरूप देने की योजना है। लंका दहन में भी नियंत्रित तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा।वहीं, रावण के पुतलों की ऊंचाई को लेकर भी खास तैयारी है। द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला में 221 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। जनकपुरी, पीतमपुरा और पश्चिमी दिल्ली के अन्य रामलीला मैदानों में भी बड़े पुतलों का निर्माण जारी है।इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों में आतिशबाजी के साथ तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक इग्निशन और रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए आतिशबाजी को नियंत्रित करने की तैयारी है। पुतलों के अलग-अलग हिस्सों में आतिशबाजी की जाएगी। रामलीला समितियों के अनुसार, बड़े पुतलों के निर्माण और दहन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।---------------ब्रिक्स की थीम पर सजेगा केशव रामलीला का मंचनई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्लेस स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी का मंच इस बार ब्रिक्स समिट की थीम पर तैयार किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि रामलीला में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। विशाल हाइड्रोलिक और घूमता हुआ मंच दृश्यों को भव्य बनाएगा। रामलीला के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देंगे, जबकि सांसद मनोज तिवारी विशेष राम कथा सुनाएंगे। शिवानी कश्यप डांडिया और गरबा की प्रस्तुति देंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 19:53 IST
Delhi NCR News: दिखेगी सोने की लंका की चमक, दहन में तकनीक का तड़का #WitnessTheGleamOfTheGoldenLanka;ATouchOfTechnologyAddedToTheBurningRitual #SubahSamachar
