Jind News: नशा तस्करी के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

जींद। शहर थाना पुलिस ने धमतान साहिब निवासी महिला कविता उर्फ गीता को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। वीरवार को नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए अजमेर बस्ती निवासी नरेश से पूछताछ में महिला का नाम सामने आया था।वीरवार को डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने विकास नगर स्थित पीर के पास से अजमेर बस्ती निवासी नरेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से पुलिस ने 427 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने जब नरेश से पूछताछ की तो उसने धमतान साहिब गांव निवासी महिला कविता का नाम बताया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: नशा तस्करी के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार #WomanAccusedInDrugTraffickingCaseArrested #SubahSamachar