Yamuna Nagar News: महिला और बेटे को बंधक बनाकर किया यौन शोषण, डेढ़ माह तक रखा कैद

यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने छोटे बेटे के साथ करीब डेढ़ माह तक बंधक बनाकर यौन शोषण करने का आरोप गांव के राजिल और उसका भाई गुलजार पर लगाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यौन शोषण व बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसका पति हिमाचल प्रदेश के काला आंब में नौकरी करता है। 11 दिसंबर को जब पति काम पर गया था, तब बेटे की तबीयत खराब हो गई। दवा लेने के लिए वह बेटे को लेकर निकली तभी रास्ते में राजिल मिला और उसने बाइक पर उसे लिफ्ट दे दी। राजिल ने बेटे की बीमारी सुनकर कहा कि साढौरा में अच्छा डाक्टर नहीं मिलेगा। इसलिए वह उन्हें अपने साथ जगाधरी लेकर चला गया। आरोप है कि राजिल ने उसे अपने किसी जानकार के कमरे पर ले जाकर बंधक बना लिया और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने उससे दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ राजस्थान के जयपुर लेकर गया। वहां वह एक होटल में रूके। उसने वहां से भी भागने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने भागने नहीं दिया। इस दौरान राजिल ने अपने छोटे भाई गुलजार को भी वहीं बुला लिया। वहां से दोनों कार में उसे लेकर जगाधरी आए। यहां पर उन्होंने उसे दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोपी बार-बार बेटे को मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद वह उसे पंचकूला के मोरनी स्थित एक होटल में लेकर गए। वहां पर भी दोनों ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उन्होंने उसे धमकाकर व्यासपुर कोर्ट में फर्जी कागजों पर साइन और बयान कराए। इसे बाद उसे लगभग 15 दिन तक सेफ हाउस में रखा गया। इसके बाद राजिल अंबाला के मुलाना में उसके साथ संबंध बनाता रहा। 31 जनवरी को राजिल व गुलजार उसे कार में बिठाकर कपालमोचन पहुंचे और बेटे व उसे छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह से घर पहुंची और इस बारे में बताया। परिजनों की मदद से उसने थाने में शिकायत दी। संवादपुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: महिला और बेटे को बंधक बनाकर किया यौन शोषण, डेढ़ माह तक रखा कैद #WomanAndSonHeldHostageAndSexuallyExploited #KeptImprisonedForOneAndAHalfMonths #SubahSamachar