तेजाब कांड में लव एंगल: प्रेमी की होने वाली दुल्हन, प्रेमिका को न थी पसंद; न माना लड़का तो लड़की पर एसिड अटैक
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में अपने प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर एक युवती ने तेजाब से हमला कर दिया। हालांकि गोकलपुर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तेजाब फेंकने वाली 26 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार वालों ने तुरंत पीड़िता को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार उत्तर-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद गोकुलपुरी थाने की एक टीम इंदिरा विहार इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि पीड़िता को उसके परिवार के सदस्य पहले ही गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जा चुके हैं। जांच में पता चला है कि पीड़िता (21) की शादी एक व्यक्ति के साथ तय हुई थी और अप्रैल महीने में ही उनकी शादी होने वाली थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 18:25 IST
तेजाब कांड में लव एंगल: प्रेमी की होने वाली दुल्हन, प्रेमिका को न थी पसंद; न माना लड़का तो लड़की पर एसिड अटैक #CityStates #DelhiNcr #DelhiNews #CrimeInDelhi #CrimeAgainstWomen #DelhiNewsToday #SubahSamachar
