Hisar News: 1.230 किलो गांजा सहित आरोपी महिला गिरफ्तार, 2.49 लाख रुपये ड्रग्स मनी बरामद

हिसार। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आजाद नगर के 33 फुटा रोड से एक महिला को 1 किलो 230 ग्राम गांजा और 2 लाख 49 हजार 300 रुपये की ड्रग्स मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव बरंगा की रहने वाली है और जो फिलहाल विजय विहार कॉलोनी, 33 फुटा रोड पर रह रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।एंटी नारकोटिक सेल के जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर घर से गांजा बेचने का अवैध कारोबार करती है। सूचना के आधार पर टीम ने महिला पुलिसकर्मी की सहायता से आरोपी को काबू कर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 230 ग्राम गांजा और 2,49,300 रुपये नकद बरामद हुए।जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई के स्रोत, गांजे की खरीद-फरोख्त और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 22:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hisar News: 1.230 किलो गांजा सहित आरोपी महिला गिरफ्तार, 2.49 लाख रुपये ड्रग्स मनी बरामद #WomanArrestedWith1.230KgOfGanja(cannabis);Rs2.49LakhInDrugMoneySeized #SubahSamachar