Meerut News: मायके पहुंची महिला से मारपीट, बचाव में आए बेटे को भी पीटा

संवाद न्यूज एजेंसीसरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में मायके में पहुंची कविता के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। बचाव में आए महिला के बेटे शिवम को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित शिवम राणा पुत्र रामफल सिंह निवासी सरधना ने बताया कि उसकी मां कविता का मायका सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में है। बताया कि कई दिनों से आरोपी उसकी मां कविता को फोन पर गंदी-गंदी गालियां वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। रविवार को अपनी मां के साथ मामा के यहां गया था। इसी बीच रास्ते में रोककर आरोपियों ने उसके साथ में गाली-गलौज कर दी। गाली का विरोध करने आरोपियों ने उसकी मां पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके बेटे शिवम को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।---------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मायके पहुंची महिला से मारपीट, बचाव में आए बेटे को भी पीटा #WomanAssaultedAfterArrivingAtHerMaternalHome;SonBeatenUpWhenHeCameToHerRescue. #SubahSamachar