Meerut News: गाने बजाने से मना किया तो महिला से मारपीट

मेरठ। गाने बजाने को मना करने पर महिला से मारपीट हो गई। नगर निगम कंपाउंड निवासी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि उनके पति नगर निगम में चालक हैं। 25 जनवरी को वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान काॅलोनी निवासी रिजवान, रिहान और मुन्नू पुत्र जुल्फिकार कार लेकर आए और तेज आवाज में गाने बजाने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट की। मीनाक्षी ने आरोपियों के खिलाफ देहली गेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मकान खाली करने को लेकर पति-पत्नी में मारपीटमेरठ। मकान खाली करने को लेकर मारपीट हो गई। कोटला सब्जी मंडी निवासी साजिद ने बताया कि बागपत गेट पर उसका एक घर है। इसे नौशाद को किराए पर दिया हुआ है। नौशाद ने किरया नहीं दिया तो से कई बार मकान खाली करने को कहा। उसने इन्कार कर दिया। वह किसी काम से जा रहा था। नाले वाली रोड पर नौशाद, उसकी पत्नी, दो बेटे व अन्य परिजन मिले। आरोपियों ने उससे गाली गलौज करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। देहली गेट थाने पर साजिद ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 27, 2026, 20:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: गाने बजाने से मना किया तो महिला से मारपीट #WomanBeatenUpForRefusingToPlayMusic #SubahSamachar