UP: रात भर बहता रहा महिला का खून, नहीं किया रेफर, बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत; परिजनों का हंगामा

UP News: बलिया जिले के बांसडीह स्थित पीएचसी के प्रसव केंद्र में रविवार देर रात एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार गोड़धप्पा निवासी राकेश पटेल की पत्नी रूबी देवी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार दोपहर पीएचसी के प्रसव केंद्र में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने उनका प्रसव कराया, जिसमें उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के बाद रूबी देवी की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 11:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रात भर बहता रहा महिला का खून, नहीं किया रेफर, बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत; परिजनों का हंगामा #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar