UP: महिला के तीन टुकड़े किए, दो हिस्से दो किमी के दायरे में फेंके; खरीदकर लाया था काली पॉलिथीन और गड़ासा
मोबाइल फोन पर चैट न दिखाने के विवाद में वाराणसी के राजा तालाब क्षेत्र के कोइलीपुल तिनकेड़वा गांव की रेशमा खां उर्फ सना (38) की आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव के तीन टुकड़े (शरीर, हाथ और पैर) कर दिए थे। इसके बाद मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास दो किलोमीटर के दायरे में शव के दो हिस्से फेंक दिए थे। रविवार की सुबह करीब 7 बजे जंबो काली पॉलिथीन में शव का एक हिस्सा मिलने पर सनसनी फैल गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 00:31 IST
UP: महिला के तीन टुकड़े किए, दो हिस्से दो किमी के दायरे में फेंके; खरीदकर लाया था काली पॉलिथीन और गड़ासा #CityStates #Varanasi #Jaunpur #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
