रील की सनक ने ली जान: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की माैत, पुत्रवधू घायल; मातम में बदली शादी की खुशियां

फिरोजाबाद में सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने के जुनून में बाइक सवारों ने मंगलवार रात एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना दक्षिण क्षेत्र में हाईवे पार कर रहीं सास-बहू को रील बना रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सास की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। नगला भाऊ निवासी सरोज (50) के धेवते सनी निवासी हरिदासपुर, मटसैना की 19 फरवरी को शादी प्रस्तावित है। मंगलवार रात सरोज अपनी बहू वीरवती (26) के साथ शादी के लिए भात का सामान खरीदने बाजार गई थीं। रात जब दोनों ऑटो से उतरकर रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने हाईवे पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक लापरवाही से बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पैदल जा रही सास-बहू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान सरोज ने दम तोड़ दिया। बहू वीरवती का इलाज अभी एक निजी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रील की सनक ने ली जान: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की माैत, पुत्रवधू घायल; मातम में बदली शादी की खुशियां #CityStates #Firozabad #UpPolice #SubahSamachar