मामा का बेरहमी से कत्ल: सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, होटल के कमरे खूनी खेल; दो बच्चों की मां इसलिए बन गई कातिल
आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। होटल के कमरे में रिश्ते के मामा की हत्या करने के बाद आरोपी महिला को कोई अफसोस नहीं था। वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि वह उसे जान से नहीं मारती तो वो उसके साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता। दो महीने पहले भी होटल में बुलाकर गलत हरकत की थी। ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पति को फोटो और वीडियो दिखाने की धमकी दे रहा था। एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में महिला पहले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को लग रहा था कि हथौड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने गले पर भी कट का निशान देखा। इस पर महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे काफी परेशान कर रहा था। बार-बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे। वह इससे तंग आ गई थी। इसलिए तैयारी करने के बाद आई थी। उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथाैड़ा रख लिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 08:11 IST
मामा का बेरहमी से कत्ल: सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, होटल के कमरे खूनी खेल; दो बच्चों की मां इसलिए बन गई कातिल #CityStates #Agra #Etah #Firozabad #Mathura #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #AgraMurderCase #HotelRoomMurder #WomanKillsRelativeUncle #BlackmailCase #AgraViralNews #HotelCrimeCase #HarassmentMurderStory #आगराहत्याकांड #होटलमर्डरकेस #महिलानेमामाकीहत्या #SubahSamachar
