Meerut News: दुकान पर बैठी महिला को पीटा, सगे भाइयों और भतीजों पर रिपोर्ट दर्ज
मुंडाली। थाना मुंडाली के गांव नंगलामल में पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपती के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सगे भाइयों और भतीजों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।गांव नंगलामल निवासी पवन पुत्र अजब सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार सुबह वह परचून की दुकान का सामान लेने के लिए नंगलामल मिल चौराहे पर गया था। अपनी दुकान पर मां मुन्नी देवी बैठी थी। आरोप है कि उसके चाचा सुखवीर, राजकुमार और उनके बेटे निशांत व पुष्पेंद्र वहां पहुंचे और मुन्नी देवी को पीटने लगे। बीच-बचाव कराने आए उसके पिता अजब सिंह को भी आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस द्वारा चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 17:18 IST
Meerut News: दुकान पर बैठी महिला को पीटा, सगे भाइयों और भतीजों पर रिपोर्ट दर्ज #WomanManningShopBeatenUp;CaseRegisteredAgainstBiologicalBrothersAndNephews. #SubahSamachar
