Meerut News: महिला दो बच्चों संग लापता, रेलवे स्टेशन पर आखिरी बार दिखी
- 29 जून से घर नहीं लौटी, तलाश में जुटी पुलिससंवाद न्यूज एजेंसीदौराला। कस्बा दौराला निवासी एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ 29 जून से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है। महिला की आखिरी लोकेशन दौराला रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दोपहर करीब एक बजे की मिली है।दौराला निवासी देवेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कविता 29 जून को घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उनके साथ पांच वर्षीय पुत्र कन्हैया और आठ वर्षीय पुत्री किट्टो भी हैं। काफी तलाश के बाद भी तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला अपने दोनों बच्चों के साथ दौराला रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे दिखाई दी। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने महिला और बच्चों की तलाश के लिए एक टीम को सक्रिय कर दिया है। रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के अलावा संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि महिला और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों को सकुशल तलाश लिया जाएगा।----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 17:31 IST
Meerut News: महिला दो बच्चों संग लापता, रेलवे स्टेशन पर आखिरी बार दिखी #WomanMissingWithTwoChildren;LastSeenAtRailwayStation. #SubahSamachar
